नई दिल्ली : पुनीत माथुर । मुंबई के साकीनाका इलाके में जिस महिला के साथ बेरहमी से रेप किया गया था, उसकी आज राजावाडी अस्पताल में मौत हो गई। मोहन चौहान नाम के हैवान ने आधी रात को दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं थीं। उसने बलात्कार कर महिला के गुप्तांग में लोहे की रॉड घुसा दी थी। इस बेरहम और बर्बर शख्स को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से निशानदेही कर गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दूँ कि अंधेरी स्थित साकीनाका इलाके में शुक्रवार को दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप जैसी घटना सामने आई। सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के भीतर एक 32 साल की महिला के साथ रेप किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

आरोपी मोहन चौहान 
घटना के कुछ ही घंटों के भीतरपुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। जिस टेंपो में बलात्कार हुआ था, उस टेंपों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस भी दर्ज किया।

दुःखद है कि महाराष्ट्र राज्य में कानून व्यवस्था की ये स्थिति है कि मुंबई जैसे शहर में इस तरह की घटना हो जाती है। आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के दिलों में कानून व्यवस्था का डर खत्म हो गया है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा का गंभीर सवाल खड़ा हो गया है।

Share To:

Post A Comment: