साहिबाबाद। इंदिरापुरम ज्ञानखंड चार, सरकारी विद्यालय वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। भाजपा इंदिरापुरम मंडल यहाँ की सभी व्यवस्थायें पूरी जिम्मेदारी से देख रहा है यहाँ टीका लगवाने के लिए ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली से भी लोग आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ग़ाज़ियाबाद की तरफ से डॉ स्मृति शर्मा की देखरेख में ये सेंटर चल रहा है। डॉ स्मृति शर्मा की मेडिकल टीम में सिस्टर करुणा, सिस्टर गायन्ति, सिस्टर प्रियंका, सिस्टर शशि, सिस्टर रंजना, सुधीर, देवेंद्र आदि पूरी मेहनत और लगन से जनता की सेवा कर रहे हैं। 

संवाददाता से बातचीत में भाजपा मंडल महामंत्री उमाशंकर तोमर ने बताया कि रविवार को छोड़कर यहाँ पूरे सप्ताह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वैक्सीन लगाई जाती है। मंडल के कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन से लेकर भीड़ को व्यवस्थित करने तक का सारा कार्य करते हैं। टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखते हैं। उनको पीने का पानी भी उपलब्ध करवाया जाता है। सह संयोजक अभिषेक त्यागी ने बताया कि बुज़ुर्गों को कार में बैठे बैठे ही टीका लगवा दिया जाता है। 

जब संवाददाता ने टीका लगवा कर निकल रहे एक व्यक्ति मणिकांत गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं लक्ष्मी नगर दिल्ली से यहाँ आया हूँ। मुझे कहीं भी स्लॉट बुकिंग नहीं मिल रही थी तब एक दोस्त ने इस सेंटर के बारे में बताया। यहाँ आते ही मेरा रजिस्ट्रेशन करवाकर टीका लगवा दिया गया।

भाजपा मंडल की तरफ से यहाँ की ज़िम्मेदारी संजीव शर्मा को सौंपी गई है, जो पूरे समय सेंटर पर रहकर कार्य देखते हैं। संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार को 950 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उनके साथ प्रमुख रूप से प्रमोद तिवारी, अभिषेक त्यागी, नवनीत सोनी, मनोज डागा, वरुण झा, दिनेश सिंह, अपर्णा मिश्रा, जयश्री सिन्हा, खिलेंद्र चौधरी, आँचल कांबोज, ललित भारद्वाज, हरमीत बक्शी, विवेक माथुर, साकेत जैन, बलदेव भंडारी, प्रवेश गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहाँ का संपूर्ण कार्य भाजपा इंदिरापुरम मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला के निर्देशानुसार हो रहा है।

Share To:

Post A Comment: