साहिबाबाद। ग़ाज़ियाबाद स्वास्थ्य विभाग और भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने मेगा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को इंदिरापुरम में दस अलग अलग स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किये। इन कैम्प में सभी आयु वर्ग के लोगों को बिना स्लॉट बुक किये वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया गया।

इस क्रम में इंदिरापुरम इंस्टीट्यूट में कुल 608 लोगों को टीका लगाया गया। इस कैम्प में स्वास्थ्य विभाग से सिस्टर गायन्ती ने अकेले ही मोर्चा संभाला और कुल 608 लोगों को टीका लगाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि हमारा संकल्प है इंदिरापुरम के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी है। महामंत्री उमाशंकर तोमर और संयोजक संजीव शर्मा ने सारे दिन सभी कैम्प पे व्यवस्था पर नज़र रखी।

इंदिरापुरम इंस्टीट्यूट में एक खास नज़ारा तब देखने में आया जब एक स्पेशल चाइल्ड सुमित को लेकर उसके माता पिता टीका लगवाने पहुँचे। पर पूरी कोशिश करके भी भीड़ से घबराए सुमित ने टीका नहीं लगवाया। ऐसे समय में सेवा की मिसाल पेश करते हुए भाजपा कार्यकर्ता वरुण झा और मनोज डागा सुमित को प्यार से समझा कर प्रिंसिपल रूम में ले गए और सिस्टर गायन्ती ने वहीं जाकर इस स्पेशल बच्चे को टीका लगा दिया। जिसके लिए सुमित के माता पिता ने सभी का धन्यवाद भी किया।

इंदिरापुरम इंस्टीट्यूट में सुबह से व्यवस्था संभालने वाले कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से पार्षद सुनीता नागपाल के साथ प्रमोद तिवारी, मनोज डागा, वरुण झा, जयश्री सिन्हा, ममता, सुनील सिन्हा, पारुल, हरीश कराकोटी, सुनील शर्मा, पीताम्बर त्यागी, हेमंत वाजपेयी, अरुण शर्मा एवं रविन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: