साहिबाबाद। सोमवार को इंदिरापुरम में वार्ड सौ की शिप्रा सन सिटी सोसायटी स्थित अतिथि बैंक्वेट हाल में भाजपा इंदिरापुरम मंडल तथा स्वास्थ्य विभाग ग़ाज़ियाबाद की तरफ से विशेष वैक्सीनेशन कैम्प का सफल आयोजन हुआ। भाजपा इंदिरापुरम मंडल एवं पार्षद संजय सिंह ने मिलकर इस कैम्प की सारी तैयारियां पूरी की।

सुबह से सभी प्रकार के इंतजाम की व्यवस्था कर रहे पार्षद संजय सिंह ने बताया कि इस कैम्प में सभी आयु वर्ग के लिए बिना स्लॉट बुक किये, सीधे आकर वैक्सीन लगवाने की सुविधा है। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध की गई है। अमीर गरीब सभी लोगों ने इस कैम्प में आकर वैक्सीनेशन का लाभ उठाया। यहाँ बैठने के लिए स्थान और पीने के लिए पानी की भी उचित व्यवस्था की गई।

भाजपा मंडल संयोजक संजीव शर्मा पूरे दिन कैम्प पर नज़र बनाये रहे। संजीव शर्मा ने बताया कि आज एक हज़ार से ज़्यादा लोगों को इस कैम्प में वैक्सीन लगाई गई। डॉ स्मृति शर्मा एवं टीम सिस्टर निधि, सिस्टर संजू, सिस्टर रूपा, सिस्टर गायन्ती आदि ने पूरे दिन वैक्सीनेशन का कार्य किया।

इस कैम्प में पार्षद संजय सिंह के साथ प्रमुख रूप से मनोज डागा, प्रमोद तिवारी, सागर रावत, वरुण झा, दिनेश सिंह, हरमीत बक्शी, राजेन्द्र पाठक, नवनीत सोनी, विंदा चावरे, पिंटू तोमर, गोपाल शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, निरुपमा, कविता, मंजरी, शैलेश अग्रवाल, रोहित गुप्ता एवं भाजपा मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

Share To:

Post A Comment: