साहिबाबाद। इंदिरापुरम ज्ञानखंड चार स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में निःशुल्क टीकाकरण केंद्र अनवरत चालू है। ज्ञानखंड के इस टीकाकरण केंद्र में ना सिर्फ इंदिरापुरम बल्कि वैशाली, वसुंधरा, नोएडा एवं ग़ाज़ियाबाद से भी लोग वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं। यहाँ की कमान विगत चार महीनों से भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने संभाली हुई है। मंडल संयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि यहाँ पर जनता की सुविधा के लिए भाजपा मंडल सुबह से शाम तक पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीन लगने तक पत्येक स्टेप में मंडल के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगी हुई है। इसके अलावा आने वाले लोगों को पानी पिलाना, कोई वृद्ध है तो सिस्टर की सहायता से उसको कार में ही टीका लगवाने का कार्य मंडल कार्यकर्ता बखूबी कर रहे हैं। मेडिकल टीम से सिस्टर करुणा, सिस्टर गायन्ती, सिस्टर निधि, सिस्टर संजू एवं सिस्टर प्रियंका पूरी मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी कर रहीं हैं। 

मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि यहाँ 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले सीधे आकर बिना स्लॉट के टीका लगवा सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वालों के लिए स्लॉट लेना आवश्यक है। महामंत्री उमाशंकर तोमर ने बताया कि जनता की सेवा करने के उद्देश्य से हम लोग यहाँ अपना पूरा समय देते हैं। इंदिरापुरम के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करवाना ही भाजपा मंडल का संकल्प है।

इस केंद्र पर नियमित रूप से व्यवस्था देखने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में संजीव शर्मा, प्रमोद तिवारी, मनोज डागा, सागर रावत, दिनेश सिंह, राजेन्द्र पाठक, हरमीत बक्शी, खिलेंद्र चौधरी, नवनीत सोनी, अपर्णा मिश्रा, आंचल कांबोज, जयश्री सिन्हा, अभिषेक त्यागी एवं सौरभ त्यागी आदि हैं।

Share To:

Post A Comment: