नई दिल्लीः पुनीत माथुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भतीजी का जींस पहनना चाचा को पसंद नहीं आया। मना करने पर भी जब भतीजी ने बात नहीं मानी तो चाचा ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। लड़की की पिटाई में उसके  बाबा ने भी साथ दिया।

इसके बाद वे हत्या को छिपाने के लिए शव फेंकने निकले। रास्ते में एक नदी मिली। पुल से वे उसमें शव फेंक रहे थे तभी लड़की का पैर रेलिंग में फंस गया। इससे शव नदी में गिरने की बजाए पुल पर ही लटक गया। यह देख आरोपी चाचा और बाबा घबरा गए और हड़बड़ी में शव को लटका छोड़कर भाग निकले।

लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने चाचा अरविंद और बाबा परमहंस को गिरफ्तार किया है। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share To:

Post A Comment: