नई दिल्लीः पुनीत माथुर। गूगल ने आज का डूडल भारत की पहली महिला ग्रेजुएट कादम्बिनी गांगुली को समर्पित किया है।आज ही के दिन 18 जुलाई 1861 को भागलपुर में उनका जन्म हुआ था। 

कादम्बिनी गांगुली भारत की पहली स्नातक और फ़िजीशियन महिला थीं। यही नहीं उनको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला का गौरव भी प्राप्त है। कादम्बिनी गांगुली पहली दक्षिण एशियाई महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था। 

उन्होंने कोलकाता के बेठुने कालेज व  मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल से स्नातक व डॉक्टरी की शिक्षा ली। 3 अक्तूबर 1923 को कोलकातामें कादम्बिनी गांगुली का निधन हो गया 


Share To:

Post A Comment: