साहिबाबाद। बुधवार को  यूपी गेट पर जब भाजपा कार्यकर्ता अपने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत कर रहे थे। उसी समय वहाँ किसान आंदोलन के नाम से धरना दे रहे लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अचानक हमला बोल दिया। उन असमाजिक तत्वों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे, तलवार से हमला कर दिया और उनकी गाड़ियां भी तोड़ दीं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया जिससे कुछ महिलाओं को चोटें भी आई हैं। इस घटना की नामजद रिपोर्ट भाजपा महिला मोर्चा ने कौशाम्बी थाने में राकेश टिकैत एवं उनके गुंडों के नाम से दर्ज करवा दी है।

पार्षद मीना भंडारी ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इस जघन्य अपराध का पुरजोर विरोध करते हैं और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग करते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीना भंडारी के साथ रनिता सिंह, पूनम कौशिक, ऋचा भदौरिया, प्रतिमा जैसवाल, सिद्धि प्रधान अग्रवाल, प्रीति भारद्वाज, सुमन सती, मधु गोस्वामी, पुष्पलता सक्सेना, बबली, राखी गर्ग एवं सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

Share To:

Post A Comment: