नई दिल्ली : पुनीत माथुर। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार देश के 16 राज्यों में अच्छी बारिश होगी। तेलंगाना और तमिलनाडु में ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है।

जम्मू में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, 40 लोग लापता, गृहमंत्री ने कहा- जान बचाना  प्राथमिकता

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के होंजर डच्चन गांव में बादल फटने से 6 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 30 से 40 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम की वजह से बचाव के लिए पुलिस और सेना के जवानों को मौके पर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घायलों का एयरलिफ्ट करने के लिए एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है। 

किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कारीब 9 घरों को भारी नुकसान हुआ है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां के डीएम अशोक शर्मा से बात की और हालात का जायजा लिया।

उत्तराखंड में भारी बारिश से कई नेशनल हाईवे बंद

kampty fall


उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश बुधवार की सुबह भी जारी है। जिस वजह से लोग दहशत में हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। राजधानी देहरादून में रात से बारिश जारी है। जिससे शहर में जलभराव हो गया है। दून में रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

दून के बकरावाला क्षेत्र में एक पुल टूट गया है। यह एक छोटी पुलिया थी, जिस पर चौपहिया वाहन भी चलते थे। यहां रायपुर के मालदेवता में एक बार फिर सड़क पर मलबा आ गया है। जिससे रास्ता बंद हो गया है। जेसीबी द्वारा मलबा हटाया जा रहा है। वहीं नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में हैं। अन्य इलाकों में भी रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण में आज मूसलाधार बारिश की  चेतावनी, महाराष्ट्र के 5 जिलों में IMD का रेड अलर्ट 

महाराष्ट्र के 5 जिलों में IMD का रेड अलर्ट 



महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने फिर एक बार मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। रायगढ़, रत्नगिरि, कोल्हापुर, सातारा सहित बाढ़ से बेहाल जिलों में फिर से मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका जताई है। इसके अलावा पुणे, सिंधुदुर्ग और ठाणे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से 7 की मौत

मणिकर्ण में भारी बारिश से ब्रह्मगंगा में आई बाढ़, मां-बेटे सहित चार लोग  लापता 


हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले में बाढ़ की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान शेर सिंह (62), रूम सिंह (41), मेहर चंद (50), नीरथ राम (42) के तौर पर हुई है। सभी मंडी जिले के धमसोई गांव के रहने वाले हैं। कुल्लू जिला में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ पार्वती नदी में बह गई है। 

किन्नौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है


किन्नौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। शिमला-कालका नेशनल हाइवे जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 101 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन होने से गाड़ियां दब गई हैं। प्रदेश भर में सैकड़ों सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।

दिल्ली : बीते 8 साल में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ ठंडा 

दिल्ली में मानसून ने बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं


दिल्ली में देर से आए मानसून ने कुछ ही दिनों में सबसे ज्यादा बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां पिछले दो दिन से अच्छी बारिश हो रही है। इस दौरान 381 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, 2003 के बाद से जुलाई में सबसे अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार सुबह सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी 8 साल में जुलाई महीने में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश है। 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

कई राज्यों में भारी बारिश

देश के सभी प्रमुख राज्यों में बारिश हो रही है। मानसून का तीसरा कम दबाव वाला क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है। इसके असर से शनिवार तक उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं। देश में 27 जुलाई तक कुल 408.5 मिमी मानसूनी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आमतौर पर 27 जुलाई तक 413.8 मिमी हो जाती है। यानी, अब तक मानसून की सिर्फ 1% बारिश कम हुई है।

Share To:

Post A Comment: