राधे राधे 🙏 


आप सभी को प्रणाम! 


आज का श्लोक मैंने लिया है  श्रीमद्भगवद्गीता के पांचवे अध्याय 'कर्म संन्यास योग' से । 


इहैव तैर्जितः सर्गो येषां साम्ये स्थितं मनः।

निर्दोषं हि समं ब्रह्म तस्माद्ब्रह्मणि ते स्थिताः॥

(अध्याय 5, श्लोक 19)


इस श्लोक का अर्थ है : (श्री कृष्ण भगवान कहते हैं) जिनका मन सम भाव में स्थित है, उनके द्वारा यहाँ संसार में ही लय(मुक्ति) को प्राप्त कर लिया गया है; क्योंकि ब्रह्म निर्दोष और सम है, इसलिए वे ब्रह्म में ही स्थित हैं।


सुप्रभात ! 


पुनीत कुमार माथुर 

ग़ाज़ियाबाद




Share To:

Post A Comment: