नई दिल्लीः पुनीत माथुर। अगले साल होने वाली यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैम्पेन सांग लॉन्च किया है. सांग का नाम ‘सुख दु:ख में साथ निभाया है, सुख दु:ख में साथ निभाएंगे’ रखा गया है। अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो तेज़ी से ट्रेंड में आ गया।

अखिलेश के इस कैंपेन सॉन्ग में कोरोनाकाल और लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को हुई तकलीफों को शामिल किया है। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पैदल चलने, अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए भटकते मरीजों के परिजनों की तस्वीरों और वीडियो को भी इसमें लिया गया है। अखिलेश की तरफ से इसमें कहा गया है कि चाहे जैसी मुश्किल हो, मिलजुलकर उसे मिटाएंगे। सुख-दुख में साथ निभाया है, सुख-दुख में साथ निभाएंगे।

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी की तरफ से एक कैंपेन सॉन्ग जारी किया गया था। इस गाने में अखिलेश यादव को मुरलीधर कृष्ण बताया गया है। इसके बोल हैं- ‘मुरलीधारी कृष्ण बदलकर वेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं।’ इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ‘काम बोलता है’ की थीम पर कैंपेन सॉन्ग लॉन्च की थी।

देखें वीडिओ..... 



Advertisement 


Share To:

Post A Comment: