साहिबाबाद। मंगलवार को इंदिरापुरम में वार्ड सत्तावन के मकनपुर बारात घर में भाजपा इंदिरापुरम मंडल तथा स्वास्थ्य विभाग ग़ाज़ियाबाद की तरफ से विशेष वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन हुआ। भाजपा इंदिरापुरम मंडल एवं पार्षद कपिल त्यागी ने मिलकर इस कैम्प की सारी तैयारियां पूरी की।

सुबह से सभी प्रकार के इंतजाम की व्यवस्था कर रहे पार्षद कपिल त्यागी ने बताया कि इस कैम्प में सभी आयु वर्ग के लिए बिना स्लॉट बुक किये, सीधे आकर वैक्सीन लगवाने की सुविधा है। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध की गई है। अमीर गरीब सभी लोगों ने इस कैम्प में आकर वैक्सीनेशन का लाभ उठाया। यहाँ बैठने के लिए स्थान और पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई। बुज़ुर्ग और चलने में असमर्थ व्यक्तियों को कार में बैठे हुए ही वैक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला एवं संयोजक संजीव शर्मा पूरे दिन कैम्प पर नज़र बनाये रहे।

इस कैम्प में पार्षद कपिल त्यागी के साथ पार्षद मीना भंडारी, सुनीता ध्यानी, उमाशंकर तोमर, सागर रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, दिनेश सिंह, हरमीत बक्शी, भगवती प्रसाद जुयाल, मनोज डागा, हरीश कडाकोटी, प्रमोद तिवारी, अनिल कटारिया, वरुण झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ त्यागी, नवनीत सोनी, खिलेंद्र चौधरी, कृष्न त्यागी, हेमंत वाजपेयी, मास्टर सुनील शर्मा, मुनीपाल, डालचंद एवं मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

Share To:

Post A Comment: