गाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। शहर में कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति हेतु 51000 दीप जलाए जाएंगे साथ ही विशाल यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। 

रविवार को न्यू विजय नगर में नई दिशाएं सामाजिक संस्था के संस्थापक नरेश चंद्र सक्सेना ने संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। संस्था के समस्त  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया कि विश्वशांति व मानव कल्याण के लिए जिसमें covid-19 जैसी  महामारी से मृत लोगों की आत्माओं की शांति के लिए विशाल महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा साथ ही  51000 दीप प्रज्वलित किए  जायेंगे ।   

'नई दिशाएं' के संस्थापक नरेश चंद्र सक्सेना ने न्यूज़ लाइव टुडे को बताया कि यह कार्यक्रम  शासन प्रशासन के प्रतिनिधियों, साधू - संत महात्माओं व पत्रकार बंधुओं के संरक्षण में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान विजयनगर में किया जाएगा।

आज की बैठक में नए पदाधिकारियों के चयन के बाद ये निर्णय लिए गए। इस मौके पर महामंत्री दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष शशि बाला शर्मा, मीडिया प्रभारी पवन राजपूत, सुनिता गुप्ता, राज कुमार यादव, प्रदीप  चव्हान, अभिषेक गौड़, मुकेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।


(विज्ञापन)


Share To:

Post A Comment: