नई दिल्ली : पुनीत माथुर।  'आज तक' के न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया दिया। वो 41 साल के थे और कुछ दिन से कोरोना संक्रमित थे।  तब से वो होम आइसोलेशन में थे।  

शुक्रवार दोपहर को उन्हें हार्ट अटैक आया। सरदाना अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित सरदाना के निधन पर शोक जाहिर किया है।  पीएम ने ट्विटर पर लिखा- 'रोहित सरदाना के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को अपनी चरणों में स्थान दें।'

कोरोना संक्रमित होने के बाद भी रोहित सरदाना घर से काम कर रहे थे। गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया।  शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। 

रोहित सरदाना ने खुद ट्विटर के जरिए कोरोना संक्रमित होने की खबर दी थी। 24 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट किया था- 'एक हफ़्ते पहले बुख़ार और बाक़ी लक्षण आने के बाद टेस्ट कराया था। RTPCR नेगेटिव आया लेकिन CTScan से कोविड की पुष्टि हो गई थी। अभी हालत पहले से बेहतर है। आप सभी अपना और अपने परिवारजनों का ख़याल रखें।'

Share To:

Post A Comment: