नई दिल्ली : पुनीत माथुर। जानेमाने संगीतकार श्रवण का कोरोना महामारी के चलते निधन हो गया है। वह कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस चपेट में आ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि संगीतकार श्रवण का निधन हो गया हैl कोमल नाहटा ने लिखा है, 'संगीतकार श्रवण का निधन कोरोना की वजह से हो गया है।  यह संगीत जगत के लिए बहुत ही बुरी खबर है।' 

श्रवण के निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुख और शोक जताया है। इसके अलावा कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। श्रवण एक अच्छे संगीतकार के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया था। 

उनके गाने काफी पसंद किए जाते थे।  श्रवण राठौड़ को मुंबई के अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था। उनका निधन 66 वर्ष की आयु में हुआ है। उनके बेटे संजीव राठौड़ ने पिता को कोरोना वायरस होने की पुष्टि की थी। संजीव राठौड़ ने यह भी बताया था कि श्रवण एसएल रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। 

नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया हैl इनमें 'आशिकी', शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस', 'साजन' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्में शामिल हैl इसके बाद नदीम-श्रवण की जोड़ी सन 2000 में टूट गई थी। 

श्रवण राठोड़ की फिल्म आशिकी के गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं । श्रवण कई रियलिटी शो में जज बनकर भी आ चुके थे। उनके जाने से संगीत जगत को एक गहरा आघात लगा है।

Share To:

Post A Comment: