नई दिल्लीः पुनीत माथुर। सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को की। कोविड की वजह से इस बार सभी पुरस्कारों की घोषणा देरी से हुई है।

रजनीकांत ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया और अपना अवॉर्ड उन तमाम लोगों को समर्पित किया, जो उनकी अभिनय यात्रा के सारथी बने। 

उन्होंने अपने इस पुरस्कार के एलान के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा- बेहद प्रतिष्ठित दादा साहेब पुरस्कार प्रदान करने के लिए भारत सरकार, आदरणीय और प्रिय नरेंद्र मोदी जी, प्रकाश जावड़ेकर जी और ज्यूरी का तहेदिल से शुक्रिया। मैं पूरी संजीदगी से साथ इस पुरस्कार को उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं, जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे। ईश्वर का आभार।

Share To:

Post A Comment: