नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते आंकड़े जगह-जगह वापस लॉकडाउन की स्थिति ला रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। यहां की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दिल्ली में बीते 4 दिनों से 3500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

देश में पिछले 24 घंटो में आये 96 हजार से ज्यादा केस

बीते 24 घंटे में 96,563 नए मरीज मिले, 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7.84 लाख हो गई है। इनमें बीते छह दिन से 30,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि आज यह 8 लाख के पार हो सकता है।



Share To:

Post A Comment: