नई दिल्ली : पुनीत माथुर॥ दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना महामारी के कारण आने वाली 26 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक पूर्ण कर्फ्यू लगाया जाएगा। थोड़ी देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार सुबह से उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक जारी है। इस बैठक के खत्म होने के बाद केजरीवाल कई कड़े नियमों का एलान कर सकते हैं। संभव है कि वीकेंड लॉकडाउन (वीकेंड कर्फ्यू) की तरह कई और सख्ती लागू की जाए।

जानिए किन चीज़ रहेगी पाबंदी

शॉपिंग मॉल, स्पा, ऑडिटोरियम और जिम बंद रहेंगे।

सिनेमा हॉल 30% क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे।

दिल्ली में रेस्तरां और भोजनालयों में बैठकर खाने की अनुमति नहीं है।

सभी आवश्यक सेवाओं और होम डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी।

शादियों पर कोई रोक नहीं, लेकिन कर्फ्यू पास लेना होगा।

प्रत्येक क्षेत्र में प्रति दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार लगेगा।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए स्कूलों के अंदर बाजार खोले जाएंगे।

Share To:

Post A Comment: