नई दिल्लीः पुनीत माथुर। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा बुधवार को दिल्ली में अपने आवास पर मृत पाए गए। आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में अपने फ्लैट में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। 

आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ANI के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिस को उनके एक कर्मचारी का फोन आया था। वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। 

उधर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा ''भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।  रामस्वरूप शर्मा जी के निधन का समाचार मिला। हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे। हमें दुख है। वे मंडी से 2 बार सांसद थे और इस बार 4,05,000 वोटों के अंतर से जीते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आत्महत्या की बातें सामने आई हैं लेकिन पुलिस जांच करके बताएगी।''

Share To:

Post A Comment: