साहिबाबाद। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदिरापुरम के अभयखंड तीन स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद मीना भंडारी रहीं और मुख्य वक्ता महानगर संयोजक संजय रावत रहे। मंच संचालन मंडल संयोजक अनिल कटारिया एवं मनोज डागा ने किया।



संजय रावत ने योगी सरकार के चार वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।इसका एक पत्रक भी उपस्थित जनसमूह को वितरित किया गया।   

अजय शुक्ला ने बताया कि पूरे इंदिरापुरम में संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तक भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी। इंदिरापुरम मंडल के सभी एक सौ आठ बूथों पर इस कार्य को सुचारू रूप से किया जाएगा।



अंत में महेश नेगी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनीत मित्तल, चंदन सिंह गोसाईं, दिनेश सिंह, संजीव शर्मा, हरमीत बख़्शी, सुनील शर्मा मास्टर, जय श्री सिन्हा, ममता, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी, बृजेश पांडे, सागर रावत, हरीश कराकोटी, प्रमोद तिवारी, सौरभ त्यागी, नवनीत सोनी, सतवीर शर्मा, अनिल मेहंदीरत्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: