नई दिल्लीः पुनीत माथुर। गुजरात में 2010 पालिका पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने जबरदस्त सीटें हासिल की हैं। ग्रामीण इलाकों में हर जगह बीजेपी का भगवा परचम लहरा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इन चुनावों में शहर के बाद गांवों में भी एंट्री की है। अब तक गुजरात की दूसरी बड़ी पार्टी का दर्जा प्राप्त कांग्रेस का इस बार सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना जारी है।

81 नगर निगम, 31 जिला पंचायत और 231 तालुका पंचायत के लिए हुए चुनाव में रविवार को 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए थे। इनमें नगर निकायों में 58.82 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं जिला पंचायतों में 65.80 फीसदी और तालुका पंचायतों में 66.60 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 8,235 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 8,161, कांग्रेस के 7,778 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 2,090 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।दोपहर एक बजे तक आए नतीजों में भाजपा बड़ी बढ़त की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है। 

वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब है। वहीँ, गुजरात के नगर निगम चुनाव के बाद आप ने नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दोपहर 11:30 बजे तक आप को 46 सीटों पर जीत मिल चुकी है।

वहीं, जिला पंचायत की 980 में से 539 सीटों के रुझान आए हैं, जहां 435 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है और 68 पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की है और 14 पर आगे चल रही है। वहीं, नगरपालिका और तालुका पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छी बढ़त बनाए हुए है। मेहसाणा, कच्छ समेत 10 जिलों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

उधर, भाजपा के वोट में जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है. 231 तालुका पंचायतों में से 73 में भाजपा, 11 में कांग्रेस और अन्य पर तीन बढ़त बनाए हुए हैं। 31 जिला पंचायतों में से 28 पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं 81 नगरपालिकाओं में भाजपा 60 पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 6 और अन्य ने एक पर बढ़त बनाई हुई है।

गुजरात के शहरों के बाद अब कांग्रेस को गांवों में भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। साबरकांठा में कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल का बेटा यश कोटवाल तहसील पंचायत चुनाव हार गया है। राज्य के 31 जिला पंचायतों में से भाजपा 20 पर आगे चल रही है।

तहसील और पंचायत चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। भरूच के अमोड नगरपालिका के वार्ड नंबर-1, मेहसाणा के उंजा नगरपालिका वार्ड नंबर -1 और मोरबी नगरपालिका में भाजपा पैनल की जबकि मोरबी नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 में कांग्रेस पैनल की जीत हुई है। उधर, मेहसाणा, कच्छ सहित 10 जिलों में भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं जामनगर तहसील पंचायत में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार को जीत मिली है।

Share To:

Post A Comment: