नई दिल्ली : पुनीत माथुर। बुधवार को केंद्र सरकार ने फरवरी महीने के लिए नई  अनलॉक गाइडलाइंसजारी की हैं। नई अनलॉक गाइडलाइंस के अनुसार सिनेमाघरोंको पहले के मुकाबले और अधिक ढील दी गईy है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अब मल्टीप्लेक्स में 50% से अधिक केपैसिटी में दर्शक एक साथ फिल्म देख सकेंगे। अब मल्टीप्लेक्स में 50 % से ज्यादा दर्शक आ सकते हैं।

मल्टीप्लेक्स में एक साथ 50% से अधिक दर्शकों को एंट्री दी जाएगी। फिलहाल, ये नई लिमिट कितनी है इसकी कोई जानकारी अभी नहीं है। 

बुधवार को आई ये खबर मल्टीप्लेक्स मालिकों के लिए राहत की सांस लेकर आई है। गृह मंत्रालय के आदेश में बताया गया – सिनेमाघरोंको 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने की पहले ही परमिशन दी जा चुकी है। अब उन्हें 50% से अधिक सीटिंग कैपेसिटी के साथ सिनेमाघरों चलाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए एक विस्तृत Standard operating प्रोसीजर तैयार किया जाएगा।

बता दें, बीता साल न सिर्फ बालीवुड बल्कि पूरे देश के लिए बुरे सपने की तरह रहा। हर क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ। मल्टीप्लेक्स मालिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 7 महिना सिनेमाघर बंद रहे और फिल्म इंडस्ट्री को करीब 3500 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जब सिनेमाघर खुले भी तो एक-दो फिल्में ही रिलीज हुईं और वो भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाईं। 

काफी समय बाद Thalapathy Vijay और Vijay Sethupathi की फिल्म Master आई। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस फिल्म को देखने भी पहुंच रहे हैं।

Share To:

Post A Comment: