फाईल फ़ोटो 

नई दिल्ली : पुनीत माथुर। भारत-चीन के लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत-चीन के बीच 9वें दौर की सैन्य वार्ता रखी गई जो की 16 घंटे चली। वार्ता 16 घंटे चलने के बावजूद भी उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की चीन ने LAC पर घुसपैठ की कोशिश की है। भारतीय जवानों ने रोका तो चीनी सैनिकों ने हाथापाई शुरू कर दी।

भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया। झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए। भारत के भी 4 जवान जख्मी हुए हैं। घटना 3 दिन पहले सिक्किम के नाकुला की बताई जा रही है।

लगातार चल रही भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। दूसरी तरफ चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। पूर्वी लद्धाख में तनाव के बीच भारत-चीन की सेनाओं के बीच 9वें राउंड की बातचीत रविवार को मोल्दो में 16 घंटे चली।

सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि  मीटिंग में भारत ने कहा कि विवाद वाले इलाकों से सैनिक हटाने और तनाव कम करने के प्रोसेस को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। ऐसा कहने की वजह यह मानी जा रही है कि चीन बार-बार अपनी बात से पीछे हट जाता है।

Share To:

Post A Comment: