ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि 35 लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 



जानकारी के अनुसार, ग़ाज़ियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत की हो गई है।

Share To:

Post A Comment: