नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार 153 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,04059 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 347 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,45,136 तक पहुंच गई है।

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,08,751 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 95,50,712 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 95.46 प्रतिशत गया है।

वहीं, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 319 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 327071 हो गई है जिसमें 317242 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 473 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 7460 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2111 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 102 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 215250 है जबकि 210697 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 85 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3539 मरीजों का  इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1011 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 21 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33116 है जबकि 32448 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 270 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 375 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 86 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27540 है जबकि 25371 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1835 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 334 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 08 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16611 है जबकि 16322 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 234 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 48 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13189 है जबकि 12470 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 586 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 133 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 12 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11832 हो गई है। 11076 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 05 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 545 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 73 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 33 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5439 हो गई है। 4918 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 304 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 123 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4094 हो गई है। 3940 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं, जबकि 147 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 07 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटो में हुए 11 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 18 दिसम्बर को 11,71,868 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 16,00,90,514 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share To:

Post A Comment: