नई दिल्ली : पुनीत माथुर। बीते 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। डराने वाली बात यह है कि तीनों ही केस में बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई है।

पहली घटना आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के एक गांव की है जहाँ आठ साल की बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक ने रेप किया। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मां का कहना है कि आरोपी दानिश उनका पड़ोसी है और वह बच्ची को नहलाने के बहाने अपने घर ले गया था। 

बच्ची की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

दूसरी घटना बुलंदशहर की है। यहां पर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने रेप किया। इस मामले में लड़की के पिता ने बुधवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने पड़ोस के रहने वाले रिजवान (20) पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरी घटना फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र में हुई है। यहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई।

गांववालों ने जब बच्ची को ढूंढा तो पता चला कि बगल के गांव करैहा के मजरे कल्लू भगत का डेरा निवासी युवक अनिल निषाद (20) बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ हो गया था। इधर बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
Share To:

Post A Comment: