गाजियाबाद : पुनीत माथुर। भारतीय नौ सेना में वार शिप पर पहली बार दो महिला अधिकारियों की तैनाती हुई है। इनमें एक ग़ाज़ियाबाद की कुमुदिनी त्यागी हैं। 

23 वर्षीय कुमुदिनी त्यागी की पूरी शिक्षा गाजियाबाद में ही हुई है। 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने सेंट पॉल स्कूल, राजनगर से की। 11वीं और 12वीं छबीलदास स्कूल से और फिर एबीईएस कॉलेज से कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में बीटेक की। बीटेक में उन्होंने कॉलेज टॉप किया था। दिसंबर 2018 में उनका भारतीय नौ सेना में चयन हुआ।

कुमुदिनी त्यागी मूलरूप से मेरठ के खरखौदा गांव की रहने वाली हैं। वर्ष 1983 से उनका परिवार गाजियाबाद में ही रह रहा है। उनके दादा सुरेश चंद त्यागी उत्तर प्रदेश पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर थे। पिता प्रवेश कुमार त्यागी सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। 

बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुमुदिनी का चयन एक नामी कंपनी में हो गया था। उन्हें  लाखों रुपए के पैकेज का ऑफर था लेकिन डिफेंस सर्विस में जाने के जज्बे के चलते कुमुदिनी ने वह ऑफर ठुकरा दिया था। 

उस वक्त परिवार के सभी सदस्यों ने उनसे नौकरी ज्वाइन करने की बात कही थी लेकिन कुमुदिनी डिफेंस सर्विस में जाने की जिद में ही अड़ी रहीं। उसके कुछ समय बाद ही उसका चयन भारतीन नौ सेना में हो गया था।
Share To:

Post A Comment: