नई दिल्ली : पुनीत माथुर। मशहूर सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वह बीते महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिस अस्पातल में उनका इलाज चल रहा था वहां से गुरुवार को स्टेटमेंट जारी किया गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है। 

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इस खबर पर शोक जताया है। 5 अगस्त को उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर आई थी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं।

बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान के कई हिट गाने गाए हैं। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। सलमान ने ट्वीट किया था, "बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं। आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद, आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।"
Share To:

Post A Comment: