Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe

नई दिल्ली : पुनीत माथुर। संसद में किसानों से संबंधित बिल पास होने के बाद से लगातार किसानों में गुस्सा है। इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

सोमवार सुबह कुछ किसान प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर लेकर इंडिया गेट के पास पहुंच गए। यहां पर उन्होंने ट्रैक्टर को पलट दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। 

पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों में 12 से 15 लोग शामिल थे। इस संबंध में तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जबकि 5 लोगों को हिरासत में लिया है।


बताया जा रहा है कि वे पंजाब कांग्रेस यूथ के सदस्य थे। तिलक मार्ग थाने की पुलिस फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। 

आरोपियों का नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, राहुल, साहिब और सुमित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी य़ुवक खुद को पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बता रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: