नई दिल्ली। धरती के ऊपर पांच एलियन स्पेस शिप देखने का दावा किया गया है।  इन्हें देखा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट इवान वैगनर ने। इवान ने इन पांच एलियन स्पेस शिप यानी यूएफओ (UFO) को धरती के दक्षिणी गोलार्द्ध के ऊपर कुछ सेकेंड्स के लिए देखा। 

जब ISS अटांर्कटिका के ऊपर से गुजर रहा था, तब इवान टाइमलैप्स वीडियो बना रहे थे।  उसी समय अरोरा ऑस्ट्रेलिस (साउर्दन लाइट्स) पांच अनजानी रोशनी दिखाई दीं। ये एकसाथ चल रही थीं। पहले दो, फिर तीन, फिर चार इसके बाद पांचों एकसाथ दिखाई दीं और गायब हो गईं। 

इसके थोड़ी देर बाद सर्दन लाइट्स के आने से ठीक पहले ये अलग-अलग हो गईं। दो स्पेस शिप अलग-अलग जगहों से वापस दिखाई दीं।अब इवान वैगनर के वीडियो को जांच के लिए रूसी वैज्ञानिकों के पास भेजा गया है। 

इवान अपने ट्वीट में लिखते हैं कि मैं सर्दन लाइट्स के अलावा कुछ और भी देखा। इस टाइम लैप्स में एक अनोखी चीज भी दिख रही है। उधर, रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के प्रवक्ता व्लादिमीर यूस्तीमेंको ने वीडियो को अद्भुत बताया है। उन्होंने कहा है कि इस वीडियो की जांच की जा रही है। 

इवान ने बताया कि ये पांच उड़ती हुई वस्तुएं 9 से 12 सेकंड तक एक साथ थीं। उसके बाद ये अलग-अलग हो गई। टाइमलैप्स वीडियो को अगर सामान्य वीडियो में बदलेंगे तो ये पांचों करीब 52 सेकंड तक दिखाई पड़ी थीं। इसके बाद ये सब लापता हो गईं।

(समाचार साभार : आजतक, फोटोः UFO/Ivan Vagner)
Share To:

Post A Comment: