नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-cbseresults.nic.in, cbse.nic.in व results.nic.in है। 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी। 

इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18.8 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा है, जो कि पिछले साल के मुकाबले  बेहतर है। देश में सबसे अच्छा रिजल्ट केंद्रीय विद्यालयों का रहा है जो 99.23 फीसदी है।

त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। त्रिवेंद्रम रिजन का रिजल्ट 99.28 फीसदी रहा है। दिल्ली वेस्ट का दसवीं कक्षा का रिजल्ट  85.96 फीसदी रहा है। जबकि दिल्ली ईस्ट के दसवीं कक्षा का रिजल्ट  85.79 फीसदी रहा है। 

इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 3.17 फीसदी ज्यादा रहा है। लड़कों का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 90.14 फीसदी रहा है जबकि लड़कियों की प्रतिशता  93.34 फीसदी रही है।
Share To:

Post A Comment: