नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। अपनी प्रतिभा, लगन व मेहनत से देश का नाम रौशन करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धौनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। न्यूज़ लाइव टुडे की ओर से उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं!


इस मौक़े पर आइए जानिए धौनी के रिकॉर्ड्स और स्टैट्स के बारे में .......

–  धौनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 183 बनाया था। वह दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में 200 छक्के मारे हैं।

–  टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले वह भारत के पहले विकेटकीपर हैं। उनका अधिकतम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 है।

–  तीनों फॉर्मैट में विकेट के पीछे उन्होंने 829 प्लेयर्स को आउट किया है। वह दुनिया में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (998) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (829) से पीछे हैं।

– अपने करियर के शुरुआती दिनों में 2007 में उन्हें टी20 की कप्तानी सौंपी गई थी। धौनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

– धौनी की कप्तानी में भारत ने 200 वनडे खेले। इनमें से 110 जीते और 74 हारे। धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, जिनमें से 27 जीते। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में कप्तानी करते हुए 41 में भारत को जीत दिलाई।

–  धौनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे में कप्तानी की है।


–  धौनी को 2007 में खेलों के लिए दिए जाना वाला सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया था।

–  2018 में धौनी को तीसरा सर्वोच्च सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण मिला था।

–  धौनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब भारत ने धौनी की ही कप्तानी में जीते हैं।

– धौनी की कप्तानी में आईपीएल में सीएसके ने तीन बार खिताब जीता है। धोनी ने आईपीएल के 190 मैच में 42.40 की शानदार औसत से 4432 रन बनाए हैं।

– बतौर कप्तान आईपीएल में धौनी ने सबसे ज्यादा 104 मैच जीते हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 99 और पुणे सुपर जाएंट्स टीम के लिए 5 मैच शामिल हैं।

– धौनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसमें उन्होंने चेन्नई की ओर से 8 बार फाइनल खेलते हुए टीम को 3 बार खिताब भी जिताया है।
Share To:

Post A Comment: