नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिसकर्मी जब उसे महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा रहे थे, तब उसने पुलिस टीम पर रौब दिखाने का प्रयास किया। 

उसने लोगों को देखकर जोर से चिल्लाते हुए कहा कि ‘मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला’। इस पर एक पुलिसकर्मी ने उसे जोरदार थप्पड़ मारा और चुप रहने को कहकर गाड़ी में बैठाया। 

फिलहाल विकास से आईजी राकेश गुप्ता, एसपी मनोज सिंह सहित कुछ अन्य अफसर पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर सूचना भेजी है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक उज्जैन पुलिस जरूरी कार्रवाई करने के बाद आरोपित को कानपुर पुलिस को सौंप देगी। बताया गया है कि उसके साथ उसके दो साथी भी थे जो पुलिस के देखकर मौके से फरार हो गए।
Share To:

Post A Comment: