नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं। अक्सर इंटरनेट पर दीपिका सिंह का स्टाइलिश लुक वायरल होता रहता है।

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसमे वे अलग-अलग टिप्स देती हुई नज़र आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमे वे स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खा बताती हुई दिख रही हैं।


वीडियो में दीपिका ने चुकंदर का इस्तेमाल किया है। दीपिका ने कटे हुए चुकंदर के टुकड़ों के अपने होंठों और गालों पर रगड़ा है। ऐसा करने से होंठ और गाल दोनों गुलाबी हो जाते हैं। दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा मेरे इस 15 सेकेंड के ब्यूटी रुटीन को आप भी आजमा सकते हैं। स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं। चुकंदर का रस बालों में कलर करने के लिए भी यूज किया जाता हैं।

चुकंदर का फेस पैक :
चुकंदर में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर लें। चुकंदर को काट कर उसका पेस्ट बना लें। चुकंदर के पेस्ट में संतरे के छिलके का पाउडर और गुलाब जल मिला लें। इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक को लगाने के से चेहरे पर निखार आता है।
Share To:

Post A Comment: