ग़ाज़ियाबाद : पुनीत कृष्णा। इंदिरापुरम स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में खालसा हेल्प द्वारा विगत एक माह से निःशुल्क कोरोना सहायता कैंप चलाया जा रहा है। इस है कैंप में जरूरतमंद लोगों को भोजन, मास्क, दवाएं व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान सरदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस महामारी के दौरान तमाम लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये कैंप लगातार एक माह से जारी है। 

उन्होंने न्यूज़ लाईव टुडे के माध्यम से लोगों से अपील की कि इस फ्री सेवा की जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि सभी जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंच सके। 

खालसा हेल्प द्वारा इस कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9097041313 भी जारी किया गया है।
Share To:

Post A Comment: