नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। हिन्दू स्वराज्य सेना का उत्तर भारत में गठन करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी मुकेश जोशी, संगठन मंत्री विजय नंदन पांडेय और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने प्रद्युन्न तिवारी को जिला अम्बेडकर नगर के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है । 

इस अवसर पर हिन्दू स्वराज्य सेना के संगठन मंत्री विजय नंदन पांडेय ने उम्मीद जताई कि प्रद्युन्न तिवारी संगठन के प्रति लगन से कार्य करेंगे और अपनी टीम का गठन जल्द से जल्द करेंगे। 

उन्होने कहा कि हिन्दू स्वराज्य सेना का गठन सम्पूर्ण भारत में जारी है।

प्रद्युन्न तिवारी ने अपने मनोनयन पर हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय नन्दन पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रभारी मुकेश जोशी सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया।

उन्होंने हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में स्वराज्य सेना का सशक्त संगठन खड़ा करने, हिन्दू राजनीति को प्रचंड करने और अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंड जी महाराज के 'जात - पात की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई - भाई' का संदेश जन - जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Share To:

Post A Comment: