ग़ाज़ियाबाद : पुनीत कृष्णा। एकता कपूर की वेब सीरीज XXX पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई पुलिस में एकता कपूर के खिलाफ सेना का अपमान करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं ग़ाज़ियाबाद में भी एकता कपूर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।


एकता कपूर पर समाजसेवी संगीता ठाकुर ने आरोप लगाया है कि XXX में एकता कपूर ने भारतीय सेना के जवानों का तिरस्कार किया है। जवानों की वर्दी का भी अपमान किया है। उन्होने मांग की है कि एकता कपूर इस पर माफी मांगे, साथ ही  पद्म श्री पुरस्कार को भी वापस कर दें।

शिकायतकर्ता संगीता ठाकुर 
बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एकता कपूर और फिल्म निर्माता शोभा कपूर के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। मुजफ्फरपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार ने एकता कपूर के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है।
Share To:

Post A Comment: