नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज शाम अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनको अंतिम विदाई देने जुहू के कूपर अस्पताल पहुंची। उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा था  कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पुलिस सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी और र‍िया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करेगी। सुशांत ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले रिया और  महेश शेट्टी को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था।


सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार देर रात आई जिसमें मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है। 

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत का रिलेशल लगभग 6 साल तक रहा। इन दोनों के अलग होने के बाद सुशांत का नाम कृति सैनन और रिया चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा गया। कुछ लोगों का कहना है कि सुशांत की पर्सनल लाइफ भी इस आत्महत्या का कारण हो सकती है, जो हमेशा से काफी चर्चा में रही है।


बता दें कि कोरोना के कारण हुए लाकडाउन में पिछले कुछ दिनों से रिया सुशांत सिंह के साथ ही रह रही थीं। लेकिन, सुशांत सिंह ने आत्महत्या से एक दिन पहले ही रिया को उनके घर वापस भेज दिया था।

पुलिस रिया से पूछताछ करके जानना चाहती है कि दोनों के रिश्ते कैसे थे? क्या मौत से पहले रिया और सुशांत के बीच कोई अनबन हुई थी? एक्टर डिप्रेशन में क्यों थे?

Share To:

Post A Comment: