नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। भले ही देश भर में कोरोना के चलते तमाम काम ठप्प पड़े हों लेकिन विवाह, सगाई जैसे जरूरी काम कहीं रुकते हैं क्या। ऐसी ही एक ऑनलाइन सगाई हुई वृंदावन के विश्वास शर्मा और कोलकाता की विनीता जोशी की। 

इस ऑनलाइन सगाई के बारे में विश्वास शर्मा ने बताया कि मेरे परिवार के लोग कह रहे थे कि हम ऐसे समय में सगाई करने कोलकाता कैसे जाएंगे। 

इस समस्या का समाधान वर और कन्या ने मिल कर निकाला। फेसबुक लाईव स्ट्रीम के द्वारा दोनों के घर पर प्रोजेक्टर लगा कर दोनों परिवारों ने एक दूसरे को देखते हुए सारी रस्में निभाई। 


इस दौरान दोनों परिवारों में हंसी मजाक का आदान-प्रदान भी होता रहा और वर और कन्या ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। 

आप भी वीडियो के जरिए शामिल हों विश्वास शर्मा और विनीता जोशी की सगाई में ....

(वीडियो साभार : निओ न्यूज़)
Share To:

Post A Comment: