नई दिल्ली। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने डांस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उनके कई डांस वीडियो सोशल मीडिया छाए रहे। नोरा का एक और डांस वीडियो इन दिनो चर्चा में है। इस वीडियो में नोरा का साथ अभिनेत्री सोफी चौधरी दे रही हैं। दोनों जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

नोरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही, सोफी चौधरी के साथ Pepeta सॉन्ग पर अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं। उनके इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। फैन्स कॉमेन्ट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।


बता दें कि नोरा पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में नजर आई थीं। फिल्म का सॉन्ग गर्मी काफी चर्चा में रहा। इस गाने को नोरा और वरुण धवन पर फिल्माया गया था। यह गाना और इस पर नोरा का डांस बहुत पॉप्युलर हुआ था। इसके अलावा नोरा फतेही ‘साकी-साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ जैसे गानों पर अपने डांस परफॉर्मेंस के चलते खूब वाहवाही लूट चुकी हैं।
(वीडियो सौजन्य : instagram)

Share To:

Post A Comment: