उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। यहां पुलिस ने चार-चार शादी किए पति की हत्या में शामिल पत्नी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

यह है हत्या की पूरा कहानी :
दरअसल, बागपत जिले के बड़ौत के शाहपुर बड़ौसी निवासी अमित कुमार ने 19 जून को एक रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमें कहा गया था कि 3 बाइक सवारों ने उसके भाई विकास उर्फ नीटू की गांव में ही हत्या कर दी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि विकास प्लेसमेंट कंपनी चलाता था और वह दिल्ली में ही रहता था। 11 साल पहले विकास की शादी रजनी से हुई थी। रजनी से उसके दो बच्चे हैं। इसके अलावा विकास ने 2017 से 2020 के दौरान 3 अन्य लड़कियों से लव मैरिज की। जिस कारण घर में अक्सर झगड़ा हो रहता था।

विवाद के चलते विकास अपनी पहली पत्नी रजनी का ध्यान नहीं देता था। दरअसल विकास अपनी पहली पत्नी को तलाक देना चाहता था और संपत्ति से भी बेदखल करना चाहता था। दरअसल विकास अपनी सारी संपति अन्य तीन महिलाओं के नाम करना चाह रहा था।

संपत्ति हाथ से जाते देख पहली पत्नी ने विकास के साथ काम करने वाले सुधीर भरोसे में लिया। फिर उसे विकास की हत्या करने के लिए तैयार किया। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

सुधीर ने विकास की हत्या करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर से संपर्क किया। बागपत के ही रोहित उर्फ पुष्पेंद्र, सचिन और रवि को छह लाख की सुपारी देना तय किया गया। तीन लाख रुपये अडवांस दिए गए। योजना के मुताबिक 19 जून की रात शाहपुर बड़ौली में भाड़े के बदमाशों ने विकास की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने गुरुवार को रोहित उर्फ पुष्पेंद्र और सुधीर निवासी बागपत के अलावा विकास की पहली पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रजनी दिल्ली के नांगलोई में निहाल बिहार इलाके में रहती है। पुलिस ने रजनी के पास से एक लाख 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। वहीं, सुधीर के पास से दो लाख रुपये बमराद हुए हैं। उनके पास से कार, बाइक और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Related topics : # wife gives supari
# Bhaghpat Murder
Share To:

Post A Comment: