नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा। साफसुथरी व पारिवारिक फिल्मों के दर्शकों के लिए एक अच्छी ख़बर ये है कि भोजपुरी फ़िल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' का ट्रेलर मंगलवार सुबह 7 बजे रिलीज किया जाएगा।

राजेश राजा गुप्ता और माँ एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल की प्रस्तुति व रेखा आर्ट प्रोडक्शन और अयांशी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह भोजपुरी फ़िल्म पारिवारिक और मनोरंजक है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर कॉमेडी, एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा।

भोजपुरी फ़िल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' पूरी तरह से बनकर तैयार है और बहुत जल्द रिलीज भी की जायेगी। लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज में देर हो रही है। जैसे ही सिनेमाहॉल खुलने शुरू होंगे इस फ़िल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।

माँ एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर पहले फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होगा और फिर एक-एक करके फिल्म के गाने रिलीज किए  जायेंगे।

इस फ़िल्म के ऑडियो, वीडियो,  डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स राजेश राजा गुप्ता की आधिकारिक कंपनी माँ एंटरटेनमेंट के पास हैं और भविष्य में आप पूरी फ़िल्म इसी चैनल पर देख सकते हैं।


इस फ़िल्म के निर्माता अरविन्द दुबे और रूपाली भट्टाचार्या हैं। फ़िल्म का निर्देशन दिया है  सज्जन सिंह है ने। इस फ़िल्म में बेहतरीन अभिनय किया है नवोदित कलाकार आयुष द्विवेदी, सीजल द्विवेदी, प्रिया सिन्हा, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार कश्यप, सीमा चन्द्रा, रविन्द्र कुमार, डॉ. पंकज कुमार, रोमा भट्टाचार्या ने।

फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर आकाश गुप्ता, एडिटर संजीव संगम व अयांशी मोशन पिक्चर्स, म्यूजिक डायरेक्टर दामोदर राव व छोटे बाबा हैं।

फ़िल्म के गीतों को प्यारेलाल यादव व आज़ाद सिंह ने लिखा है। जबकि अलोक कुमार, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, ममता शर्मा, नीरज निराला, रोहित दुबे, संदीप द्विवेदी और अल्का द्विवेदी ने गीतों को अपनी आवाज दी हैं।

माँ एंटरटेनमेंट के प्रोप्राइटर राजेश राजा गुप्ता ने मीडिया को बताया कि जिस प्रकार दर्शकों ने चैनल पर रिलीज अन्य फिल्मों के  ट्रैलर पसंद किए हैं उम्मीद है कि वैसा ही प्यार इस फ़िल्म के ट्रेलर को भी मिलेगा।

नवोदित फ़िल्म अभिनेता आयुष द्विवेदी ने बताया कि यह उनकी डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म है जिसके  लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है और बेहतर अभिनय करने का प्रयास किया है।

आयुष ने बताया कि यह फ़िल्म तो बस एक शुरुआत है भविष्य में वो कई भोजपुरी फ़िल्में करेंगे और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाएंगे।
Share To:

Post A Comment: