हाईस्कूल की टॉपर रिया जैन 
नई दिल्ली : पुनीत कृष्णा । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम की उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार दोपहर 12:30 बजे घोषणा कर दी। 

इंटरमीडिएट के टॉपर अनुराग मलिक 
इस बार 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल से हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है।

परिणामों की घोषणा करते उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 

10वीं के टॉपर :
पहले स्थान पर – बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है।
दूसरे नंबर पर- अभिमन्यु वर्मा- 95. 83%, बाराबंकी
तीसरे नंबर पर- योगेश प्रताप सिंह- 95.33%, बाराबंकी

12वीं के टॉपर :
इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है।
दूसरे स्थान पर – प्रांजल सिंह – 96% – प्रयागराज
तीसरे स्थान पर – उत्कर्ष शुक्ला, 94.80 – औरैया
Share To:

Post A Comment: