ग़ाज़ियाबाद। मोरटा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अमित त्यागी ने दावा किया है कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में देश को ग़लत जानकारी दी है।
अमित त्यागी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बसों की एक सूची उत्तरप्रदेश सरकार को दी थी। इस सूची में एक नंबर RJ 27 PA 9852 है। संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये एम्बुलेंस का नंबर है।

अमित त्यागी ने बताया कि मैंने खुद परिवहन विभाग की वेबसाइट पे चेक किया तो पाया कि ये बस का ही नंबर है जो उदयपुर आरटीओ, राजस्थान के नाम से रजिस्टर्ड है और इस बस का परमिट 16 अक्टूबर 2022 तक का है।

अमित त्यागी ने कहा कि एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी जिसकी केंद्र में सरकार है, उसके प्रवक्ता को बिना जांच पड़ताल किये देश को गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। ये भाजपा की देश की जनता के बीच में प्रियंका गांधी की छवि खराब करने की एक चाल है। संकटकाल में भाजपा द्वारा ऐसी घटिया राजनीति करने की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।
Share To:

Post A Comment: