ग़ाज़ियाबाद। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद समाज सेविका सुषमा गंगवार ने कहा कि भारत के उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ का  पैकेज, भारत के इतिहास की यह ऐतिहासिक घटना है। हमें अपने देश को हर चीज के लिए आत्मनिर्भर होना पड़ेगा चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े। देश का किसान देश का उद्यमी देश का मजदूर देश का नौजवान हर व्यक्ति जो देश के विकास में योगदान देता है उन सबके लिए यह पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत है। बहुत जल्दी भारत पूरे विश्व में एक आर्थिक और औद्योगिक शक्ति के रूप में दिखाई देगा। मैं प्रधानमंत्री की घोषणा का हृदय की गहराई से सम्मान करती हूँ।
 लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा,नए नियमों वाला होगा। आत्मनिर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ-साथ सशक्त भी करती है। 21वीं सदी, भारत की सदी बनाने का हमारा दायित्व,आत्मनिर्भर भारत के प्रण से ही पूरा होगा। इस दायित्व को 130 करोड़ देशवासियों की प्राणशक्ति से ही ऊर्जा मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का ये युग, हर भारतवासी के लिए नूतन प्रण भी होगा, नूतन पर्व भी होगा।
अब एक नई प्राणशक्ति,नई संकल्पशक्ति के साथ हमें आगे बढ़ना है l 5 पिलर्स पर खड़ा होगा नया भारत-
1.इकॉनमी 2.इंफ्रास्ट्रक्चर 3.सिस्टम 4.डेमोग्राफी 5.डिमांड #आत्मनिर्भर_भारत
मैं माननीय प्रधानमंत्री की घोषणा का हृदय की गहराई से सम्मान करती हूँ।
Share To:

Post A Comment: