ग़ाज़ियाबाद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात 9 बजे दिये जलाने के लिए बड़ों के साथ साथ  बच्चे भी बहुत उत्साहित नज़र आए। जिन लोगों के घरों में मिटटी के दिये नहीं थे, उनके बच्चों ने घर पर ही आटे से बहुत ही सुन्दर दिये बनाकर कोरोना वायरस को परास्त करने हेतु सबका उत्साह बढ़ाने के लिए दिये जलाये। न्याय खंड 2, इंदिरापुरम से देवांशु मेहरा, तनुश्री मेहरा, ख़ुशी, विदुषी, फरीदाबाद से तेजबीर सिंह सेठी, जिगीशा, गीता कॉलोनी दिल्ली से दीपांश, नैतिक, रूही, भानू, चंडीगढ़ से शौर्य, लुधियाना से ध्रुव और दक्ष ने आटे से दीये बना कर जलाये।
Share To:

Post A Comment: