ग़ाज़ियाबाद। शनिवार को भक्ति भाव के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कोरोना आपदा के चलते लॉकडाउन का पालन करते हुए लोगों ने अपने अपने घरों में रह कर परशुराम जयंती मनाई और एक दूसरे को फोन पर शुभकामनाएं दीं। वहीं महर्षि परशुराम सेवा समिति के प्रांतीय महामंत्री पंडित ललित भारद्वाज ने अपने अनोखे अंदाज में जयंती मनाई। इस अवसर पर ललित ने इंदिरापुरम में अपने निवास पे स्वयं परशुराम का रूप धारण किया।
ललित भारद्वाज ने बताया कि आज भगवान परशुराम की जयंती का उत्सव है। प्रतिवर्ष ब्राह्मण समाज के लोग अपने कुल शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती हवन, यज्ञ, शोभायात्रा के द्वारा मनाते आए हैं। किंतु आज इस महामारी के संकट के दौरान मैं अपने ब्राह्मण समाज एवं सम्मानित बंधुओं से प्रार्थना करता हूँ कि इस वर्ष सभी बंधु भगवान परशुराम की जयंती को अपने अपने घरों में अपने परिजनों के साथ भगवान की आरती कर भक्ति भाव के साथ मनाएं।
Share To:

Post A Comment: