साहिबाबाद। शुक्रवार को भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा पब्लिक स्कूल में एमएलसी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी समेत सभी स्थानीय पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि संघठन मंत्री ब्रजबहादुर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा रहे। मंच संचालन मंडल महामंत्री उमाशंकर तोमर ने किया।

बैठक से पहले दोनों अतिथियों ने भारत माता के चित्र पे पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात वंदेमातरम का सामूहिक गान हुआ। उसके बाद बैठक प्रारंभ हुई।

बैठक  में ब्रजबहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को आने वाले एमएलसी चुनाव के लिए योजना बताई और चुनाव में जीत का मंत्र दिया। संजीव शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिल कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मनोनीत पार्षद सुनीता नागपाल एवं कपिल त्यागी, पार्षद मंजुला गुप्ता, पार्षद संजय सिंह, पार्षद निर्मला त्यागी, पार्षद कपिल त्यागी, मनीष चौधरी, सलेक त्यागी, हरमीत बख़्शी, दिनेश सिंह, आकाश वर्मा, संजीव शर्मा, साकेत जैन, स्वाति, कृपाशंकर पर्वत, पीताम्बर त्यागी, मनवीर पर्चा, सोनिया सरूप, रवीना सिंह, पूजा तिवारी, सुषमा गंगवार, कृष्ना त्यागी, अनिल कटारिया, धीरज अग्रवाल, मास्टर सुनील शर्मा, अरुण शर्मा, ममता तिवारी, अंजना सिंह, हेमंत बाजपेयी, नवनीत मित्तल, प्रमोद तिवारी, सुनील दत्त शर्मा, अमर यादव आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: