नई दिल्ली : पुनीत माथुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया  मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट गए और महात्मा गांधी की समाधि पर बकायदा पुष्पवर्षा की।

इससे पहले राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद ट्रंप और मेलानिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे तथा बापू के स्मारक पर पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने राजघाट में विजिटर बुक में संदेश लिखा, 'अमेरिका के लोग भारत के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। महात्मा गांधी के विचारों वाला अद्भुत भारत। यह एक शानदार सम्मान है'

राजघाट परिसर में ट्रंप ने एक पौधा भी लगाया। साथ ही वहां उन्हें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी भेंट की गई।

राजघाट पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। यहां से ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

देखें वीडियो (सौजन्य : दूरदर्शन)...


(विज्ञापन)

Share To:

Post A Comment: